नवागत पुलिस कप्तान गुना हितिका वासल ने किया पदभार ग्रहण

अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर पुलिस कार्यप्रणाली की ली जानकारी

नवागत पुलिस कप्तान गुना हितिका वासल ने किया पदभार ग्रहण

अनंत न्यूज़ @गुना | नवागत पुलिस कप्तान हितिका वासल नें सोमवार को गुना जिले के पुलिस कप्तान के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया गया ।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत  श्रीमती वासल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अपराधों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए ।