एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में 1071 छात्रों को मिली उपाधि, 47 मेधावियों को पदक

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई राष्ट्र निर्माण की शपथ, प्रज्ञान वर्मा को कुलाधिपति एवं कुलपति स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में 1071 छात्रों को मिली उपाधि, 47 मेधावियों को पदक

कानपुर।अनंत न्यूज़

हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल रहीं। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधि और पदक प्रदान किए तथा उन्हें ईमानदारी, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

समारोह का मुख्य आकर्षण इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र प्रज्ञान वर्मा रहे, जिन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ सीजीपीए के लिए कुलाधिपति एवं कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उनके सम्मान की घोषणा होते ही पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।

दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के 1071 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं, जबकि 47 मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण, रजत और अन्य पदकों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. समशेर अनिल कुमार राठौर, डॉ. एमके शनमुगा सुंदरम, प्रो. बी. परमार, प्रो. वंदना दीक्षित कौशिक सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से तकनीकी ज्ञान का उपयोग समाज और देश के विकास में करने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।