भोपाल में शहरी सुधार कार्यशाला सम्पन्न, अशोकनगर की पहल को मिला सम्मान

भोपाल में शहरी सुधार कार्यशाला सम्पन्न, अशोकनगर की पहल को मिला सम्मान

भोपाल | अनंत न्यूज़ 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय शहरी सुधार कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में प्रदेश के 16 नगर निगमों के आयुक्त एवं 28 नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल हुए।

कार्यशाला के अंतिम दिन ‘बेस्ट प्रैक्टिसेस’ सत्र में वर्ष 2024 के दौरान नगर पालिका अशोकनगर द्वारा तुलसी सरोवर में जनसहयोग से कराए गए गहरीकरण कार्य की प्रस्तुति दी गई। खास बात यह रही कि इस कार्य में शासन की कोई भी राशि व्यय नहीं की गई, जिसे उपस्थित अधिकारियों ने सराहा।

बेहतर प्रस्तुति के लिए आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा नगर पालिका अशोकनगर सी एम ओ विनोद उन्नीथान को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इस दौरान उपयंत्री गौरव ठाकुर सहित टीम को भी सम्मान मिला

कार्यशाला में विभिन्न शहरी सुधार योजनाओं की समीक्षा के साथ नवाचारों पर भी चर्चा की गई, जिससे अन्य नगर निकायों को भी प्रेरणा मिलेगी।