राष्ट्रवादी संघ का 2 माह का पौधारोपण अभियान शुरू

राष्ट्रवादी संघ का 2 माह का पौधारोपण अभियान शुरू

गुना। दयालवाणी

प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए राष्ट्रवादी संघ ने 4 अगस्त को 'राष्ट्रीय जड़ी-बूटी दिवस' के अवसर पर दो दिवसीय नहीं, बल्कि आगामी दो माह तक चलने वाले साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। संगठन द्वारा अगले दो महीनों तक प्रति सप्ताह शहर के चिन्हित स्थानों पर दर्जनों फलदार, छायादार व प्रकृति अनुकूल पौधे रोपे जाएंगे।

अभियान के पहले चरण में स्थानीय दुबे कॉलोनी स्थित श्री विघ्नहरण हनुमान मंदिर प्रांगण में पौधरोपण किया गया तथा पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। इस पुनीत कार्य में नगर पालिका परिषद गुना के एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट संस्था ने भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया। इससे पहले भी संगठन द्वारा स्वतंत्रता पार्क, भुजरिया तालाब, मालपुर टेकरी, जगनपुर शनि मंदिर और भार्गव कॉलोनी पार्क जैसे अनेक स्थलों पर हरित आवरण बढ़ाने हेतु पौधरोपण किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट मनोज सिंह राठौड़, कप्तान राव देशमुख, संदीप गोस्वामी, संजय वर्मा, विकास शर्मा, राम रघुवंशी, वरुण विश्वकर्मा, आदित्य सिंह बघेल, ललित धाकड़, सुमेर धाकड़, गौरव सेन सहित सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट के अनेक सदस्य मौजूद रहे।