गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

6 साल पुराने मारपीट मामले में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुना। अनंत न्यूज़

फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट के 6 साल पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कप्तान हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में दर्ज मारपीट के प्रकरण में आरोपी अजय घोसी निवासी घोसीपुरा केंट गुना न्यायालयीन कार्रवाई से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था।

मुखबिर सूचना पर पुलिस ने 23 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय पुत्र नारायण घोसी (30) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा की विशेष भूमिका रही।