गुना में नकदी बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, एसपी अंकित सोनी हटाए गए

गुना में नकदी बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, एसपी अंकित सोनी हटाए गए

अनंत न्यूज़ @गुना | जिले में तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के मामले में सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी की भूमिका को संतोषजनक न मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण में लापरवाही और संभावित अनियमितताओं को गंभीरता से लिया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर प्रशासनिक शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया भी लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई को प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।