गुना में ईंधन की कोई कमी नहीं, कलेक्टर ने अफवाहों से बचने की दी सलाह

गुना में ईंधन की कोई कमी नहीं, कलेक्टर ने अफवाहों से बचने की दी सलाह

अनंत न्यूज़ @गुना / जिले में एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ईंधन का उपयोग करें।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार आपूर्ति पर नजर रखी जा रही है, ताकि जिले में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। बहीं प्रशासन ने नागरिकों से जिम्मेदारी निभाने और अनावश्यक स्टॉक न करने की अपील भी की है।