जीआरपी ने साइबर फ्रॉड से बचने यात्रियों को किया जागरुक

जीआरपी ने साइबर फ्रॉड से बचने यात्रियों को किया जागरुक
रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर लगे एटीएम पर जागरुकता अभियान चलाया गया।

गुना।अनंत न्यूज़

जीआरपी पुलिस द्वारा 26 जून को सायबर सुरक्षा अभियान के तहत रेलवे स्टेशन और परिसर के बाहर लगे एटीएम बूथ पर जाकर यात्रियों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए। जीआरपी के अधिकारी और कर्मचारियों ने स्टेशन के वेटिंग और हॉल प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को सतर्क रहने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

जीआरपी की टीम ने यात्रियों को खासतौर पर मोबाइल से आॅनलाइन पेमेन्ट करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। यात्रियों को बताया गया कि अपना ओटीपी कभी भी किसी के साथ शेयर न करें। अज्ञात लिंग अथवा मैसेज पर क्लिक न करें और किसी को पासवर्ड या पिन न बताएं। इसके अलावा खासतौर पर किसी के द्वारा फोन पर मांगी गई बैंक संबंधी जानकारी बिल्कुल भी साझा न करें। जीआरपी की टीम ने अपने जागरुकता अभियान में बताया कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए लोग मजबूत पासवर्ड बनाएं, दो चरण में पेमेन्ट करने की प्रक्रिया को एक्टिव करें। ताकि फोन का दुरुपयोग न किया जा सके। इसके बाद भी अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो उसे तुरंत 1930 पर शिकायत करनी चाहिए अथवा नजदीकी साइबर क्राईम शाखा को सूचित करना चाहिए।