इटावा पुलिस ने दिवंगत मुख्य आरक्षी अजीत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

इटावा पुलिस ने दिवंगत मुख्य आरक्षी अजीत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

इटावा। अनंत न्यूज़

रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में दिवंगत मुख्य आरक्षी अजीत सिंह को पुलिस विभाग की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर पुष्पगुच्छ अर्पित किए और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने दिवंगत मुख्य आरक्षी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा शस्त्र झुकाकर शोक सलामी दी गई तथा उनकी सेवाओं को स्मरण किया गया।

पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।