मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 14 विद्यार्थियों को मिले ₹21-21 हजार
इटावा।अनंत न्यूज़
विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक सरिता भदौरिया ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित लोकभवन से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
समारोह में 14 मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹21-21 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विधायक सरिता भदौरिया ने शिक्षा को सफलता और समाज के विकास का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सकारात्मक संगति, समूह अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी। वहीं नवचयनित आईएएस अधिकारी Komal Poonia ने शिक्षकों के सम्मान और रुचि के अनुसार विषय चयन पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।