ओमकार कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में तंबाकू निषेध सेमिनार

नशामुक्त समाज का संकल्प

ओमकार कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में तंबाकू निषेध सेमिनार

गुना।अनंतन्यूज़

 स्थानीय कलमकार कॉलोनी स्थित ओमकार कॉलेज आॅफ नर्सिंग में 31 मई को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' पर एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता व महाविद्यालय की संचालिका डॉ. मधु कृष्णानी ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कम हो जाती है, इसलिए युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए।

इसी क्रम में प्राचार्य श्री निर्मल नागर ने विद्यार्थियों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया, वहीं चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. शिवचरण करोंट ने तंबाकू से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत व तकनीकी जानकारी दी। शिक्षिका सविता लोधा ने विद्यार्थियों को स्वयं नशामुक्त रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया, जबकि शिक्षक ललित सेन ने तंबाकू छोड़ने के लाभों पर प्रकाश डाला। इस सफल कार्यक्रम का मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर सेनसिंह कुशवाह ने किया। इस विशेष अवसर पर संस्था के संचालक आनंद मंगल, प्रशासनिक अधिकारी कुणाल देशमुख, मनीष श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।