राज्य स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का समापन, गुना ने बालक-बालिका दोनों वर्गों में मारी बाजी

राज्य स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का समापन, गुना ने बालक-बालिका दोनों वर्गों में मारी बाजी

गुना।अनंत न्यूज़

शहर के नवयुग पब्लिक विद्यालय में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। 15 से 17 अप्रैल तक चली इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 16 टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल प्रदर्शन किया

प्रतियोगिता के परिणामों में बालक वर्ग में गुना ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि इंदौर की टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में भी गुना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और इंदौर दूसरे स्थान पर रहा।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार एवं उद्योग संघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं मध्य प्रदेश थ्रोबॉल संघ के सचिव नरेंद्र यादव एवं नवयुग पब्लिक स्कूल के संचालक अर्शील खान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है, उसी तरह भविष्य में गुना में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने इसके लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों, “मैन ऑफ द मैच” खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया, साथ ही सभी टीमों के कोच और मैच रेफरी को भी सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन कोच एवं आयोजक अमन मांझी के नेतृत्व में किया गया, जिसकी सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने सराहना की।