शासकीय महाविद्यालय में एनसीसी की नई भर्ती संपन्न

अग्निवीर बने पूर्व कैडेट का स्वागत, सीनियर कैडेट्स को मिलीं नई रैंक

शासकीय महाविद्यालय में एनसीसी की नई भर्ती संपन्न

गुना। अनंत न्यूज़

स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई (डी कम्पनी) में सत्र 2026-27 के लिए नई भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह भर्ती 35वीं वाहिनी एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल विजय वीर सिंह धाईया एवं एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल ए एन रेड्डी के आदेशानुसार आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वी के तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार भिरोरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रक्रिया को बटालियन से पधारे सूबेदार परगट सिंह एवं हवलदार मनप्रीत सिंह ने संपन्न कराया। इस सत्र में कुल 53 सीटों के लिए भर्ती हुई, जिसमें पुरुषों के लिए 32 एवं महिलाओं के लिए 21 पद निर्धारित थे।

भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत सुबह 10 बजे से एनसीसी में शामिल होने के इच्छुक नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों के शारीरिक नाप-तोल के साथ हुई। इसमें लंबाई, वजन, फ्लैट फुट एवं अन्य आवश्यक शारीरिक मानदंडों का परीक्षण किया गया। इसके पश्चात अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई और उनके दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंटेशन) किया गया। शारीरिक और लिखित परीक्षा के बाद महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 33 में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुना ट्रैफिक पुलिस के टीआई आशीष सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल ने की। समारोह में सबसे पहले महाराष्ट्र से अग्निवीर की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर लौटे एनसीसी के पूर्व कैडेट का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर गौरवपूर्ण स्वागत किया गया। यह कैडेट 19 जुलाई 2026 को पंजाब में अपनी नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग देने जा रहे हैं। इसी गरिमामय मंच पर सत्र 2026-27 के लिए कैडेट्स को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए रैंक सेरेमनी (पद अलंकरण समारोह) का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर कैडेट अजय मीना को सीनियर अंडर आॅफिसर (एसयूओ) की शीर्ष रैंक पहनाई गई। इसके साथ ही कैडेट जागृति शभर्ती प्रक्रिया की शुरूआत सुबह 10 बजे से एनसीसी में शामिल होने के इच्छुक नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों के शारीरिक नाप-तोल के साथ हुई। इसमें लंबाई, वजन, फ्लैट फुट एवं अन्य आवश्यक शारीरिक मानदंडों का परीक्षण किया गया। इसके पश्चात अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई और उनके दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंटेशन) किया गया। शारीरिक और लिखित परीक्षा के बाद महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 33 में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुना ट्रैफिक पुलिस के टीआई आशीष सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल ने की। समारोह में सबसे पहले महाराष्ट्र से अग्निवीर की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर लौटे एनसीसी के पूर्व कैडेट का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर गौरवपूर्ण स्वागत किया गया। यह कैडेट 19 जुलाई 2026 को पंजाब में अपनी नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग देने जा रहे हैं। इसी गरिमामय मंच पर सत्र 2026-27 के लिए कैडेट्स को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए रैंक सेरेमनी (पद अलंकरण समारोह) का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर कैडेट अजय मीना को सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) की शीर्ष रैंक पहनाई गई। इसके साथ ही कैडेट जागृति शर्मा, खुशबू झा एवं निमित्त भार्गव को अंडर ऑफिसर (यूओ) की रैंक से नवाजा गया, जबकि अन्य कैडेट्स को भी उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न रैंक प्रदान की गईं। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कैडेट सानिया राजपूत ने किया। कार्यक्रम में सीनियर पास आउट कैडेट विकास धाकड़, प्रियांशु, राहुल अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे। समारोह का समापन सामूहिक रूप से एनसीसी गीत के गायन के साथ पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल में हुआ।र्मा, खुशबू झा एवं निमित्त भार्गव को अंडर आॅफिसर (यूओ) की रैंक से नवाजा गया, जबकि अन्य कैडेट्स को भी उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न रैंक प्रदान की गईं। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कैडेट सानिया राजपूत ने किया। कार्यक्रम में सीनियर पास आउट कैडेट विकास धाकड़, प्रियांशु, राहुल अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे। समारोह का समापन सामूहिक रूप से एनसीसी गीत के गायन के साथ पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल में हुआ।