हितिका वसल बनीं गुना की नई पुलिस कप्तान

हितिका वसल बनीं गुना की नई पुलिस कप्तान

अनंत न्यूज़ @गुना | जिले में चर्चित नकदी बरामदगी प्रकरण के बाद सरकार नें बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस अधीक्षक पद पर बदलाव किया है। पूर्व एसपी अंकित सोनी को हटाए जाने के बाद अब हितिका वसल को गुना का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। 

कौन हैं हितिका वसल?

हितिका वसल 2017 बेच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी हैं, जो अपने अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता के लिए जानी जाती हैं। वह मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं और इससे पहले भी विभिन्न जिम्मेदार पदों पर कार्य कर चुकी हैं।पुलिस प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है, जहां उन्होंने नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया। 

आपको बता दें गुना में हाल ही में सामने आए कथित ‘हवाला/नकदी कांड’ के बाद पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठे थे। ऐसे में हितिका वसल की नियुक्ति को जिले में कानून-व्यवस्था सुधारने और पुलिस की छवि मजबूत करने के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।