गुना नोटकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सहित अन्य तीन पुलिसकर्मी निलंबित

गुना  नोटकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सहित अन्य तीन पुलिसकर्मी निलंबित
पत्रकारों को जानकारी देते डीआईजी अमित सांघी

अनंत न्यूज़ @गुना | गुना में चर्चित “नोट कांड” मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ग्वालियर आईजी ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक गुजरात पासिंग वाहन क्रमांक GJ 05 RK 9351से जुड़ा है, जिसमें 1 करोड़ रुपए नकदी होने की बात सामने आई थी। आरोप है कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रोककर जाँच की और कथित तौर पर 20 लाख रुपए लेकर वाहन को वहां से रवाना कर दिया।

गुजरात के आईपीएस का फोन और मची खलबली

मामले में मोड़ तब आया जब इस घटनाक्रम की जानकारी कथित तौर पर गुजरात के एक आईपीएस अधिकारी तक पहुँची। बताया जा रहा है कि बड़े अधिकारी का फोन आने के बाद जिला पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। दबाव बढ़ता देख, आनन-फानन में ली गई 20 लाख रुपए की राशि वापस की गई और उसके बाद ही गुजरात की गाड़ी को आगे जाने दिया गया। 

कार्यवाही : थाना प्रभारी सहित तीन अन्य पुलिसकर्मी निलंबित 

मामला सामने आने के बाद उच्च अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू कराई। जांच के शुरुआती तथ्यों के आधार पर रुठियाई चौकी प्रभारी प्रभात कटारे और तीन अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) पहले ही गठित किया जा चुका है, जो मामले की हर पहलू से जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।फिलहाल, पुलिस विभाग का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआती कार्रवाई है और जांच पूरी होने के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पूरे मामले पर अब सभी की नजर SIT की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई