गुना पुलिस लाईन में पुलिस नें मनाई होली

पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दीं होली की बधाईं

गुना पुलिस लाईन में  पुलिस नें मनाई होली
गुना पुलिस लाईन में  पुलिस नें मनाई होली

अनंत न्यूज़ @गुना / गुना पुलिस लाईन में गुरुवार को पुलिस कप्तान अंकित सोनी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर गुना डी एम किशोर कुमार कन्‍याल, एस डी एम शिवानी पाण्डेय, डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दीकी, एसडीओपी राघौगढ दीपा डोडवे, एसडीओपी गुना विवेक अष्‍ठाना, रिजर्व इंस्पेक्टर पूजा उपाध्‍याय सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुये हर्षोल्लास से होली खेली गयी ।

इस अवसर पर कप्तान अंकित सोनी एवं डी एम किशोर कुमार कन्‍याल अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ पुलिस अधीक्षक बंगले से जुलूस के रुप में समारोह स्‍थल पुलिस लाईन पहुंचे और पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सभी को होली की बधाई देते हुये पूरे उमंग और हर्षोल्लास से होली खेली गयी । साथ ही इस बीच कप्तान अंकित सोनी द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली पर्व पर सजगकता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधाई दीं एवं इसी प्रकार हंसते हंसाते व खुश रहकर पुलिस की नौकरी करते रहने के लिये प्रोत्साहित किया गया ।