बजरंगगढ़ थाना पुलिस नें ऑटो चालकों को नियमों के पालन की दिलाई शपथ

बजरंगगढ़ थाना पुलिस नें ऑटो चालकों को नियमों के पालन की दिलाई शपथ

अनंत न्यूज़ @गुना। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले भर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बजरंगगढ़ थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार ने क्षेत्र के सभी ऑटो चालकों की एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें सुरक्षित सफर और नियमों के पालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

थाना परिसर में आयोजित इस बैठक के दौरान ऑटो चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वाहन चलाते समय सभी वैध दस्तावेज (लाइसेंस, परमिट, बीमा आदि) अनिवार्य रूप से साथ रखें। थाना प्रभारी ने चालकों को वाहन की गति नियंत्रित रखने और सार्वजनिक मार्गों पर अव्यवस्थित तरीके से ऑटो खड़ा न करने की हिदायत दी, ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।