गुना में मनाया गया राष्ट्रीय बजरंग दल का स्थापना दिवस
हर गांव में खुलेंगे हनुमान चालीसा केंद्र
गुना।अनंत न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर गुना के रघुनाथ मंदिर में स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, जिसमें 100 से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। 21 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले इस स्थापना दिवस के उपलक्ष में देश हित, राष्ट्र हित और सनातन धर्म के प्रति हमेशा जागरूक रहने का संकल्प लिया गया। संगठन ने निर्णय लिया है कि शासन-प्रशासन की मदद से गुना जिले के हर गाँव, शहर और वार्ड के मंदिरों पर हनुमान चालीसा केंद्र खोले जाएंगे।
वार्ड क्रमांक 18 नजूल कॉलोनी में जिला अध्यक्ष राकेश किरार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष सुरेश आचार्य एवं प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रांत अध्यक्ष सुरेश आचार्य ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के सभी जिलों में छोटी बैठकों के माध्यम से डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया के विचारों को सनातन हिंदुओं तक पहुँचा रहे हैं। प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सनातनियों को हनुमान चालीसा केंद्र के माध्यम से एकजुट होने का समय आ गया है। उन्होंने स्वयं की रक्षा के लिए शस्त्र संचालन सीखने और संगठित होने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष राकेश किरार के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों, खंडों और प्रखंडों में नई कार्यकारिणी का गठन कर नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है।