गुना पुलिस में पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान

कप्तान नें नवीन पद के स्टार और फीते लगाकर किया सम्मानित, जनसेवा के प्रति समर्पण का दिलाया संकल्प

गुना पुलिस में पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान

गुना। अनंत न्यूज़

 गुना जिले में पदस्थ आरक्षक से लेकर निरीक्षक संवर्ग तक के पदोन्नत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम गुना में आयोजित किया गया समारोह में अधिकारियों को उनके नवीन पद के पदोन्नति प्रतीक चिन्ह (स्टार एवं फीते) लगाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति केवल पद परिवर्तन नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति बढ़ी हुई जिम्मेदारी, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य करने का नया संकल्प है। सभी पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन, रक्षित निरीक्षक  पूजा उपाध्याय, पीएस टू एसपी निरीक्षक अनिल कुमार साहू, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, प्रभारी कंट्रोल निरीक्षक विकास उपाध्याय, सूबेदार से पदोन्नत हुए आर. आई हर्ष यादव, आर. आई अविनाश उमरैया , सूबेदार स्मृति दोहरे सहित जिले के अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह के अंत में गुना पुलिस परिवार की ओर से सभी पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की गई। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पदोन्नत अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जनहित की भावना के साथ करेंगे, जिससे पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं जनविश्वास से परिपूर्ण बनेगी।