गुना में दर्द निवारण हेतु नि:शुल्क परामर्श शिविर 27 अप्रैल को
गुना।अनंत न्यूज़
शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक सराहनीय पहल के तहत जागृति मंच जन अभियान परिषद एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 27 अप्रैल 2026 सोमवार को नि:शुल्क दर्द निवारण परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला चिकित्सालय स्थित रेडक्रॉस भवन में आयोजित होगा।
शिविर में भोपाल के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. रूपेश जैन (MBBS, MD, FIPM), जो पूर्व में AIIMS नई दिल्ली में पेन फिजिशियन रह चुके हैं, अपनी सेवाएं देंगे। उनके साथ गुना जिले के प्रथम पेन फिजिशियन डॉ. चित्रांशु कुमार सांडा (MBBS, MD, FIPM) भी मरीजों को परामर्श देंगे।
इस नि:शुल्क शिविर में कमर दर्द, कैंसर दर्द, स्पॉन्डिलोसिस, फ्रोजन शोल्डर, कंधे का दर्द, न्यूरोपैथिक पेन, घुटने का दर्द, पोस्ट हर्पेटिक न्यूराल्जिया, साइटिका, डिस्क समस्या तथा ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसमें प्रमुख बीमा कंपनियों का सहयोग रहेगा।
आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त करें।