ओवरटेक के प्रयास में गैस टैंकर से टकराया ट्रक, सैकड़ों टन एलपीजी लीकेज

नेशनल हाइवे पर काफी देर तक मची रही अफरा-तफरी

ओवरटेक के प्रयास में गैस टैंकर से टकराया ट्रक, सैकड़ों टन एलपीजी लीकेज
पानी की बौछारों से एलपीजी लीकेज रोकते फायरकर्मी।

अनंत न्यूज़ @गुना। गादेर पुलिस चौकी के सामने मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक भारी वाहन ने एलपीजी से भरे टैंकर को ओवरटेक करने का प्रयास में टैंकर से टकरा गया, जिसके एलपीजी गैस लीकेज होने लगी और हड़कंप मच गया। टैंकर विजयपुर से बनारस की ओर जा रहा था, तभी गादेर चौकी के समीप यह दुर्घटना घटित हुई है।

जानकारी के मुताबिक करीब 20 टन एलपीजी गैस लेकर जा रहे इस टैंकर को एक अन्य ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से टैंकर सड़क किनारे पलट गया और क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का रूटर गेट टूट गया, जिससे मौके पर ही गैस का रिसाव शुरू हो गया। खतरे को देखते हुए टैंकर चालक ने सूझबूझ दिखाई और तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही गादेर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर हाईवे के ट्रैफिक को काफी देर तक वन-वे कर दिया गया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी या आगजनी की घटना को टाला जा सके। बाद में गैस प्लांट से पहुंचे तकनीकी अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लीकेज को ठीक किया, तब जाकर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।