बाज़ार में पैदल गश्त, यातायात पुलिस ने हटाया अतिक्रमण और सुधारी व्यवस्था

शाम के समय ट्रैफ़िक इंस्पेक्टर अजय प्रताप ने मय बल के साथ बाजार में किया निरीक्षण

बाज़ार में पैदल गश्त, यातायात पुलिस ने हटाया अतिक्रमण और सुधारी व्यवस्था

गुना |अनंत न्यूज़ 

शहर के प्रमुख बाज़ार क्षेत्र में आज सायं ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह  द्वारा ट्रैफिक अमले के साथ पैदल भ्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

व्हाइट लाइन के अंदर खड़े कराए वाहन
अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को निर्धारित व्हाइट लाइन के भीतर व्यवस्थित रूप से पार्क कराया गया, जिससे यातायात प्रभावित न हो और मार्ग खुला रहे।

अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई
सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े हाथ ठेला और अन्य अतिक्रमण को हटवाकर मार्ग को पूरी तरह बाधा-मुक्त किया गया। इस कार्रवाई से बाजार में आवागमन आसान हुआ।

लोगों को मिली राहत, पुलिस की अपील
यातायात पुलिस की इस पहल से बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति में सुधार देखने को मिला। टीआई अजय प्रताप ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सड़क पर अव्यवस्था न फैलाएं, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।