भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट: डीएम ने जारी की हीट वेव एडवाइजरी

लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील, दोपहर में बाहर निकलने से बचें

भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट: डीएम ने जारी की हीट वेव एडवाइजरी

ललितपुर।अनंत न्यूज़ 

जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने हीट वेव (लू) को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि शरीर में पानी और नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि लू से बचाव के लिए मौसम की चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी है। रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से स्थानीय मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते रहें।

क्या करें, क्या न करें

एडवाइजरी के अनुसार—

दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे

हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनें

धूप में निकलते समय छाता, टोपी, चश्मा और गमछे का उपयोग करें

घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें

लस्सी, छाछ, नींबू पानी, आम पन्ना और ओआरएस का सेवन करें

कार्यस्थल पर ठंडे पानी की व्यवस्था रखें

इन बातों से करें परहेज

दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें

शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का अधिक सेवन न करें

भारी, तंग और गहरे रंग के कपड़े न पहनें

ज्यादा प्रोटीन और बासी भोजन से बचें

बीमार होने पर तुरंत इलाज

यदि किसी व्यक्ति को लू लग जाए तो उसे छांव में लिटाएं, गीले कपड़े से शरीर ठंडा करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा है कि धूप में खड़े वाहनों में बच्चों और पालतू जानवरों को बिल्कुल न छोड़ें।

प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सावधानी ही बचाव है और छोटी-छोटी सतर्कता से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता