ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए युवक को मिली राहत: पुलिस ने लौटाए 15 हजार रुपए

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए युवक को मिली राहत: पुलिस ने लौटाए 15 हजार रुपए

ललितपुर। अनंत न्यूज़

थाना जाखलौन पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक युवक को बड़ी राहत देते हुए उसकी पूरी ठगी गई रकम वापस दिला दी। पुलिस की तत्परता और तकनीकी कार्रवाई के चलते पीड़ित के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।

मामला 17 अप्रैल 2026 का है, जब जाखलौन निवासी प्रजुल शर्मा से 15,000 रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में थाना जाखलौन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने पीड़ित के बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेजों का तकनीकी विश्लेषण किया और संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थाओं से संपर्क कर उचित प्रक्रिया के तहत ठगी गई रकम को होल्ड कराया। इसके बाद नियमानुसार पूरी 15,000 रुपए की राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक और जाखलौन पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया

जाखलोन पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक विनय कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विवेक राज मिश्रा, कॉन्स्टेबल अजयपाल सिंह का विशेष योगदान रहा