नाबालिग बेटी की शादी कराने पर 5 लोगों पर FIR

शपथ पत्र देने के बाद भी कराया विवाह, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम में कार्रवाई

नाबालिग बेटी की शादी कराने पर 5 लोगों पर FIR

ललितपुर।अनंत न्यूज़

जिले में बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका का विवाह कराने के मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली शिकायत के बाद जिला प्रोबेशन विभाग और बाल कल्याण समिति ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि 17 वर्षीय बालिका का विवाह 12 मई 2026 को कराया गया, जबकि परिजनों ने पहले 18 वर्ष की आयु के बाद ही विवाह कराने का शपथ पत्र दिया था।

मामले में बालिका के माता-पिता, लड़के के माता-पिता और एक सक्रिय सदस्य के खिलाफ थाना बानपुर में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 10 व 11 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशन में जिलेभर में बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीमें गांवों में जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रही हैं और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है।