म्याना में अल्प प्रवास पर पहुंचे नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट
उज्जैन से गृह नगर जाते समय म्याना में रुके सांसद, तिलक, शॉल, श्रीफल और फूलमालाओं से हुआ भव्य अभिनंदन
म्याना।अनंत न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट का म्याना नगर में अल्प प्रवास के दौरान भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। उज्जैन से अपने गृह नगर की ओर जाते समय सांसद महेश केवट कुछ समय के लिए म्याना में रुके, जहां सेलर परिवार एवं उनके समर्थकों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया।
सांसद के म्याना आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर उनके स्वागत की विशेष तैयारियां की गई थीं। स्वागत कार्यक्रम का प्रथम चरण लक्षिता इलेक्ट्रॉनिक्स पर आयोजित किया गया, जहां सांसद महेश केवट का तिलक लगाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
इसके पश्चात उनका स्वागत इंडियन गैस एजेंसी परिसर में किया गया। यहां भी उपस्थित नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में केवटराज होटल पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जहां राजू सेलर एवं उनके परिवार द्वारा सांसद को शॉल, श्रीफल, पुष्पमालाएं एवं साफा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राज्यसभा सांसद बनने पर महेश केवट को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे राज्यसभा में क्षेत्र और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। वहीं सांसद महेश केवट ने भी स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान राजू सेलर, जागेंद्र सेलर, बृजेंद्र सेलर, विशेंद्र सेलर, उपेंद्र सेलर सहित सेलर परिवार के अन्य सदस्य एवं उनकी मित्र मंडली बड़ी संख्या में मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सांसद के साथ मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
म्याना में हुए इस आत्मीय स्वागत ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र के लोगों में नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद के प्रति विशेष उत्साह और अपनापन देखने को मिल रहा है। अल्प प्रवास के बाद सांसद महेश केवट अपने गृह नगर के लिए रवाना हो गए।