विप्र उत्थान समिति गुना मनाएगी स्थापना दिवस
गुना।अनंत न्यूज़
नजूल कॉलोनी स्थित सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला में विप्र उत्थान समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर समिति ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं और सभी विप्र बंधुओं से समारोह में सहभागिता करने का आग्रह किया है।
समिति अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि स्थापना दिवस की शुरूआत प्रात: 8 बजे हवन-पूजन के साथ होगी, जो प्रात: 10 बजे तक चलेगा। इसके पश्चात 10 से 12 बजे तक एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के उत्थान और भविष्य की योजनाओं पर मंथन होगा। कार्यक्रम के समापन पर दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ बंधुओं, आचार्यों, विद्वानों, पुरोहितों एवं कथा वाचकों को सम्मानित किया जाएगा। समिति ने सभी विप्र बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।