दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

अनंत न्यूज़ @गुना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति की बहनों को दंड और तलवार का प्रशिक्षण दिया गया तथा त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई। इस दौरान समाज में नारी शक्ति के महत्व का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नारी घर से लेकर देश तक हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की क्षमता रखती है। नारी शक्ति का स्वरूप है और वह स्वयं प्रकृति का अंश है। हर क्षेत्र में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए नारी शक्ति सदैव पूजनीय है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पानी का कोई निश्चित आकार नहीं होता और वह जिस पात्र में डाला जाए उसी के अनुरूप ढल जाता है, उसी प्रकार नारी भी हर परिस्थिति और माहौल में स्वयं को ढाल लेती है। अपने समाज, परिवार और देश की रक्षा के लिए वह जरूरत पड़ने पर दुर्गा और काली का रूप भी धारण कर सकती है। इस अवसर पर जिला संयोजिका सपना शर्मा, नीति भार्गव, नीरज अवस्थी, संध्या शर्मा, सरिता शर्मा, अर्चना पाठक, नीतू निर्भया, हेमलता निर्भया, प्रीति शर्मा, श्वेता शर्मा, संगीता सहित अन्य बहनें मौजूद रहीं।