राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर ललितपुर में बैठक आयोजित
ललितपुर। अनंत न्यूज़
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला न्यायालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार सिंह ने की।
बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में हुए कार्यों की समीक्षा भी की गई।
बैठक में सुनील सिंह अपर जिला जज (द.प्र.क्षे.)/ प्रभारी अध्यक्ष प्रोसेस सर्विंग कमेटी, ललितपुर, मयंक जायसवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,ललितपुर, देवप्रिय सारस्वत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर, भूपेन्द्र सिंह एस.डी.एम.-प्रथम ललितपुर, कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, दयांकर, जिला सूचना अधिकारी, हरीश कुमार प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक , लिली चौधरी, यात्री/मालकर अधिकारी, जिला चकबन्दी अधिकारी ललितपुर, जे0ई0 जल संस्थान ललितपुर, नगर पालिका, ललितपुर, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड शहरी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड ग्रामीण, श्रम प्रर्वतन अधिकारी, सहायक आयुक्त स्टाम्प, प्रतिनिधि, क्षेत्रीय वन अधिकारी ललितपुर उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित किया जाए तथा नोटिसों की समय से तामील सुनिश्चित की जाए, जिससे अधिकाधिक मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से कराया जा सके।
अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करें।