अंधविश्वास का ‘ठग’ गिरफ्तार: देवता आने का ढोंग कर महिलाओं को लूटने वाला लुटेरा दबोचा
रिश्तेदार बनकर घरों में करता था एंट्री, सम्मोहन और डर के जाल में फंसा कर उतरवाता था जेवर; 3 जिलों में 7 वारदातें कबूलीं
गुना।अनंत न्यूज़
जिले में अंधविश्वास का सहारा लेकर महिलाओं को ठगने वाले एक अंतर्राज्यीय शातिर बदमाश राजू विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी खुद के शरीर में ‘देवता’ आने का ढोंग करता था और गृह-शुद्धि के नाम पर महिलाओं से कीमती आभूषण उतरवाकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंगलसूत्र, सोने की बालियां और वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद जुपिटर स्कूटी जब्त की है।
रिश्तेदार बनकर करता था एंट्री, फिर खेलता था ‘सम्मोहन’ का खेल
मामले का खुलासा 14 अप्रैल को तब हुआ जब चाचौड़ा के बीनागंज क्षेत्र में एक महिला के घर अज्ञात व्यक्ति पहुंचा। उसने खुद को परिवार का परिचित और रिश्तेदार बताते हुए घर में प्रवेश किया। बातचीत के दौरान उसने परिवार में कलह और बाधाओं का डर दिखाया और दावा किया कि उसके शरीर में ‘देवता’ आते हैं। डर और विश्वास के जाल में फंसाकर उसने महिला से सोने के टॉप्स और मंगलसूत्र उतरवाए और मौके से फरार हो गया।
CCTV और स्कूटी से खुला राज
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में गठित टीम ने जब जांच शुरू की, तो बीनागंज, राघौगढ़, ब्यावरा और अशोकनगर के सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले गए
गुना पुलिस की इस कार्यवाही में चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, सउनि बृजेश देवरिया, आरक्षक शुभम मिश्रा, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक विकाश राजावत, साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक, आरोन थाने से आरक्षक प्रवीण मीना एवं अशोकनगर कोतवाली से आरक्षक रविन्द्र भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।