निजी स्कूल संचालकों की बैठक में चुनौतियों पर मंथन
अनंत न्यूज़ @गुना। शहर के नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले के निजी स्कूल संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शाम 4 बजे शुरू हुई इस बैठक में जिले भर के विभिन्न स्कूलों के संचालकों ने हिस्सा लिया और शिक्षा क्षेत्र में आ रही व्यवहारिक समस्याओं पर रणनीति तैयार की।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रंधावा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में निजी विद्यालयों के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनका समाधान केवल आपसी एकजुटता और साझा प्रयासों से ही संभव है। बैठक के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आए संचालकों ने अपने संस्थानों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से साझा किया। कार्यक्रम में संभाग स्तर से उपस्थित अभिषेक श्रीवास्तव (शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल) और नवीन विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। संगठन मंत्री नवीन सक्सेना ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे। बैठक में स्मृति पब्लिक स्कूल के संचालक आदित्य श्रीवास्तव, सरस्वती शिक्षा मंदिर के संचालक प्रमोद भार्गव, आकांक्षा पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील आचार्य सहित नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की संचालिका और जिले के अनेक निजी विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे।