विशेष सफाई अभियान में सड़कों पर उतरे नपाध्यक्ष और कलेक्टर

हनुमान चौराहा से जज्जी बस स्टैंड तक चला अभियान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

विशेष सफाई अभियान में सड़कों पर उतरे नपाध्यक्ष और कलेक्टर

गुना। अनंत न्यूज़

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका गुना द्वारा रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हनुमान चौराहा से लेकर जज्जी बस स्टैंड तक व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई।

अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता और कलेक्टर किशोर कुमार स्वयं शामिल हुए और सड़कों पर उतरकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ नपा उपाध्यक्ष धरम सोनी, पार्षदगण और नगरपालिका सीएमओ मंजूषा खत्री भी मौजूद रहीं।

सफाई अभियान के दौरान डिवाइडरों से कचरा हटाया गया, नालियों और जालियों की साफ-सफाई की गई, साथ ही पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान नगरपालिका का स्वच्छता अमला भी सक्रिय रूप से अभियान में जुटा रहा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस मुहिम से जोड़ना है, ताकि गुना को एक साफ और स्वच्छ शहर बनाया जा सके।