जनता के दरवाजे पहुँची जनप्रतिनिधि: वार्ड 03 में पार्षद का घर-घर जनसंपर्क, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

वार्ड भ्रमण के दौरान स्वच्छता प्रभारी को साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

जनता के दरवाजे पहुँची जनप्रतिनिधि: वार्ड 03 में पार्षद का घर-घर जनसंपर्क, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

अनंत न्यूज़ @गुना। नगर पालिका परिषद गुना के वार्ड क्रमांक 03 में जनसेवा की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई, जहां पार्षद एवं चेयरमैन  बबीता राजेश साहू ने घर-घर जाकर वार्डवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।

वार्ड की विभिन्न कॉलोनियों में पहुंचकर उन्होंने लोगों की कुशलक्षेम जानी और खासतौर पर भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान पार्षद ने 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले नगर पालिका के सामूहिक विवाह सम्मेलन की जानकारी देते हुए पात्र परिवारों से इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बेहद लाभकारी है।

श्रीमती साहू ने नागरिकों से अपील की कि गर्मी के मौसम में पानी की बर्बादी न करें और वार्ड को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में वार्ड को प्रथम स्थान मिल सके। साथ ही उन्होंने घरों से निकलने वाले कचरे को केवल कचरा गाड़ी में ही डालने की हिदायत दी। वार्ड भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वच्छता प्रभारी को साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर राजेश साहू (जिला सह-कोषाध्यक्ष, भाजपा), रामबाबू शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, महेश कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, दिलीप शर्मा, सचिन साहू, अजय नामदेव, प्रमोद भार्गव, सोनू राठौर और बंटी दरोगा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।