डॉ. अंबेडकर जयंती पर गुना में व्याख्यानमाला: “विचारों को जीवन में उतारें, तभी सच्ची श्रद्धांजलि” — डॉ. अजय खेमरिया
अनंत न्यूज़ @गुना। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर गुना नगर में स्वर्गीय नाथूलाल मंत्री जन कल्याण न्यास द्वारा एक गरिमामयी व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल और अध्यक्ष के रूप में न्यास अध्यक्ष अशोक कुशवाहा मौजूद रहे। मुख्य वक्ता के तौर पर मध्यप्रदेश शासन के दिव्यांगजन आयोग के आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने अपने विचार रखे।
अपने संबोधन में डॉ. अजय खेमरिया ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार समाज को जोड़ने और संविधान के प्रति आस्था मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के संदेश को जीवन में अपनाएं।
वहीं मुख्य अतिथि राजेश गोयल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन शिक्षा की शक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण है और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अशोक कुशवाहा ने न्यास की स्थापना और उसके सामाजिक व शैक्षणिक कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों और वंचित वर्गों के उत्थान पर विशेष जोर दिया गया। अंत में कृष्ण गोपाल राठौर ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, मातृशक्ति और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित