सहकार भारती ने मनाया अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस

उत्कृष्ट समितियां सम्मानित

सहकार भारती ने मनाया अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस

गुना। अनंत न्यूज़

स्थानीय जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में शनिवार को सहकार भारती द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता और सहकार भारती के संस्थापक डॉ. लक्ष्मण राव इनामदार के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

मुख्य अतिथि आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सृष्टि से लेकर मानव शरीर का संचालन भी सहकारिता के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को प्रथम अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सहकारिता क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करना होगा, ताकि हर व्यक्ति स्वावलंबी और आर्थिक रूप से संपन्न हो सके। प्रधानमंत्री ने इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता मंत्रालय का गठन कर अमित शाह को इसकी कमान सौंपी है। कार्यक्रम के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य कर रही विभिन्न सहकारी समितियों को शाल, श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बारेलाल धाकड़ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवीन शर्मा, विजय गुप्ता, प्रकाश श्रीवास्तव और नंदकिशोर किरार मौजूद रहे। संचालन महामंत्री राघवेंद्र दुबे ने किया।