भाजपा स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, घर-घर फहराया जाएगा पार्टी का ध्वज
अनंत न्यूज़ @गुना। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार जिले में व्यापक और भव्य कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। सोमवार को प्रदेश के 17 जिलों में भाजपा के नवीन जिला कार्यालयों के भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनका मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल में होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
गुना में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अंबेडकर भवन के सामने शुभ विदाई गार्डन में सुबह 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव के अनुसार, 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे और उसकी सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। साथ ही जिले के प्रत्येक बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर जिला और मंडल कार्यालयों को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जाएगा और पूरे सप्ताह विभिन्न संगठनात्मक व जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पार्टी के स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।