प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और व्यवहारिक विकास का प्रभावी माध्यम-राजेन्द्र सिंह

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और व्यवहारिक विकास का प्रभावी माध्यम-राजेन्द्र सिंह

गुना ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे ।कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ ।प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है उसका मूल मंत्र पार्टी द्वारा समय समय पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम हैं ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला विचार आधारित संगठन है। संगठन के निरंतर प्रशिक्षण अनुशासन और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक संगठन बन चुकी है। प्रशिक्षण को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना आवश्यक है, ताकि वे विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचा सकें।अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि पार्टी की यात्रा दो सांसदों से प्रारंभ होकर आज इक्कीस राज्यों में सरकार बनाने में सफल हुई है उसका श्रेय पार्टी के हर कार्यकर्ता को जाता है ।प्रशिक्षण के माध्यम से पार्टी की रीति नीति जानने के के साथ व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण है ।कार्यशाला के समापन सत्र में महा अभियान के संभागीय संयोजक पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे ने पीपीटी के माध्यम से पंच परिवर्तन जिसमें सामाजिक समसरता,पर्यावरण संरक्षण,स्वदेशी भाव जागरण,नागरिक कर्तव्य एवं कुटुंब परिवर्तन के बारे में उदाहरण सहित विस्तार से बताया ।प्रशिक्षण कार्यशाला की भूमिका प्रशिक्षण के जिला प्रभारी रवींद्र रघुवंशी टिल्लू ने प्रस्तुत की ।प्रशिक्षण की रूपरेखा जिला उपाध्यक्ष शिवपाल परमार द्वारा पीपीटी के माध्यम से बताई ।इस अवसर पर सह संयोजक मधुसूदन सिंह भदौरिया, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ,चांचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पेंची ,नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, जिला मंत्री श्रीमती कुसुमलता कुशवाह,जिला उपाध्यक्ष सुशील दहिफले मंचासीन रहे ,कार्यशाला संचालन महामंत्री संतोष धाकड़ ने किया ।मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता,जिला पदाधिकारी ,जिले के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल प्रशिक्षण टोली,मंडल पालक,मोर्चा अध्यक्ष मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे । कार्यशाला के दौरान पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व पार्षद रतन चंदेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।