गुना पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
गुना। गुना पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने प्रत्येक आवेदक की बात को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और विधिसम्मत निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दकी, सीएसपी गुना प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, एसडीओपी चांचौड़ा मनोज कुमार झा सहित कैंट थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव, म्याना थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदौरिया, आरोन थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार और महिला थाना प्रभारी फिरदोस तवस्सुम उपस्थित रहे। नियमित रूप से आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक की इस पहल से नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना प्रबल हुई है। गुना पुलिस द्वारा आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।