वैश्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया नवसंबत्सर
नीम मिश्री सिखाती है मीठे कड़वे अनुभवों को स्वीकार करना - राजेश अग्रवाल
अनंत न्यूज़ @गुना। चैत्र नवरात्रि एवं नवसंबत्सर के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई के तत्वावधान में स्थानीय जयस्तंभ चौराहे पर वैश्य समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भगवान श्री लक्ष्मीनारायण को सवा मन लड्डुओं का भोग लगाकर नगरवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए मुंह मीठा कराया गया, साथ ही हमारी हिन्दू परंपरा के अनुसार नीम, मिश्री ओर कालीमिर्च का सेवन भी कराया गया ।
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज के दिन नीम और मिश्री के सेवन का एक विशेष महत्व है , एक ओर जहां यह हमें जीवन में मीठे और कड़वे अनुभवों को स्वीकार करने हेतु सामर्थ्य प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर बदलते मौसम में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है ।नववर्ष के प्रारंभ चैत्र माह में नई ऋतु का प्रारंभ है नई फसलों के आगमन के साथ ही वृक्ष वनस्पति एवं फूलों में नई कोपलों का संचार होता है जिससे हमें नई उर्जा प्राप्त होती है।
सभी उपस्थित जनों द्वारा शहरवासियों को नवसम्वत्सर, गुड़ी पड़वा एवं चैत्र नवरात्रि की बधाई शुभकामनाएं प्रदान की गईं एवं दुर्गा स्वरुप कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया ।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल , प्रभारी ईंजी. डी.एन.नीखरा , महामंत्री विकास जैन नख़राली , विकास टांटिया , नगर अध्यक्ष जेनेन्द्र जैन झाँझरी , युवा इकाई संभागीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल , ज़िलाध्यक्ष नवल सोनी , उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल , महामंत्री मयंक विजयवर्गीय , वरुण अग्रवाल भरत पालीवाल , आर डी गुप्ता , प्रकाश चंद्र लहारिया , राधेश्याम मंगल एवं बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे ।