एनएफएल विजयपुर में राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का आगाज

14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा अग्निशमन सेवा सप्ताह

एनएफएल विजयपुर में राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का आगाज

अनंत न्यूज़ @गुना। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई एनएफएल विजयपुर द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। यह सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा।

 शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन हादसों में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली।

 अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

इस आयोजन का नेतृत्व उप कमांडेंट स्वप्निल उबाले एवं सहायक कमांडेंट देबी प्रसाद चालक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएफएल विजयपुर के कार्यकारी निदेशक विनय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा CISF के अधिकारी, विभागाध्यक्ष और यूनियन पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 सप्ताह भर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान मॉक ड्रिल, अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, ड्रिल प्रतियोगिता, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 सुरक्षा नियमों के पालन की अपील

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में सतर्कता बरतते हुए तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।