एकलव्य विद्यालय के सामने मंडी, जाम से मिलेगी राहत

एकलव्य विद्यालय के सामने मंडी, जाम से मिलेगी राहत

गुना।अनंत न्यूज़

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने शनिवार को पुरानी गल्ला मंडी और एकलव्य विद्यालय के सामने प्रस्तावित नवीन सब्जी एवं फल मंडी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वर्तमान मंडी में अत्यधिक भीड़भाड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए नवीन मंडी के लिए लगभग 3.25 हेक्टेयर करीब 16 बीघा भूमि उपलब्ध कराई गई है। इसका लेआउट प्लान स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि शहर को यातायात के दबाव से राहत मिले और किसानों, व्यापारियों व उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इससे पहले, पुरानी गल्ला मंडी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निमार्णाधीन सड़क का कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी परिसर के पार्क को सुव्यवस्थित करने, पेवर्स ब्लॉक लगाने और अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों के सहयोग से चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश मंडी सचिव को दिए गए हैं।