ललितपुर में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान: मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई
ललितपुर। अनंत न्यूज़
पुलिस कप्तान मो. मुश्ताक के निर्देशन में ललितपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर्स के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 6 मॉडिफाइड साइलेंसर, 5 प्रेशर हॉर्न और 2 हूटर्स वाहनों से हटवाए। इसके साथ ही संबंधित धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए कुल 159 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की सख्त हिदायत दी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनी रहे।