भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यशाला सम्पन्न, जनसेवा व योजनाओं के प्रचार पर जोर

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यशाला सम्पन्न, जनसेवा व योजनाओं के प्रचार पर जोर

गुना।अनंत न्यूज़

 भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने की, जबकि गुना विधायक पन्नालाल शाक्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. विशाल सिंह बघेल ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ केवल जनसेवा तक सीमित न रहे, बल्कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक वर्ग पार्टी की रीढ़ है और समाज सेवा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं विधायक पन्नालाल शाक्य ने चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।

इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक डॉ. सचेत व्यास, जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र सिंह धाकरे, जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भूपेन्द्र सिंह धाकरे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. अजीत गोयल द्वारा किया गया।