फरार वारंटियों पर गुना पुलिस का शिकंजा, चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय के स्थायी वारंट पर आरोपी को किया गिरफ्तार
गुना।अनंत न्यूज़
जिले में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए गुना पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में शहर कोतवाली थाना पुलिस ने चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
पुलिस कप्तान हितिका वासल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।शहर कोतवाल राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार न्यायालय गुना में लंबित प्रकरण क्रमांक 537/19, धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) में आरोपी विजय करोसिया निवासी छबड़ा कॉलोजानकारी के अनुसार न्यायालय गुना में लंबित प्रकरण क्रमांक 537/19, धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) में आरोपी विजय करोसिया निवासी छबड़ा कॉलोनी, गुना लगातार न्यायालयीन कार्यवाही से अनुपस्थित चल रहा था। आरोपी की गैरहाजिरी को देखते हुए न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था, जिसकी तामील के लिए वारंट कोतवाली थाना भेजा गया था।नी, गुना लगातार न्यायालयीन कार्यवाही से अनुपस्थित चल रहा था। आरोपी की गैरहाजिरी को देखते हुए न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था, जिसकी तामील के लिए वारंट कोतवाली थाना भेजा गया था।
कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 19 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी विजय पुत्र राजमल करोसिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में शहर कोतवाल राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक चंद्रकुमार शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।