नानाखेड़ी मंडी के पीछे बलवा और जानलेवा हमले में 3 आरोपी गिरफ्तार, गुना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कप्तान हितिका वासल के नेतृत्व में कुछ ही घंटों में कार्रवाई, आरोपियों को भेजा गया जेल

नानाखेड़ी मंडी के पीछे बलवा और जानलेवा हमले में 3 आरोपी गिरफ्तार, गुना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अनंत न्यूज़ @गुना। पुलिस कप्तान हितिका वासल के नेतृत्व में गुना पुलिस अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी मंडी के पीछे कालीमाता मंदिर के पास हुए बलवा और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को फरियादी श्याम सिंह कुशवाह ने देवेन्द्र रघुवंशी, दीपेन्द्र रघुवंशी, आकाश रघुवंशी और पुष्पेन्द्र रघुवंशी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और वाहन से टक्कर मारने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस हमले में फरियादी सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं।

मामले में कैंट थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बलवा और हत्या के प्रयास की धाराएं भी जोड़ी गईं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आनंद कुशवाह, देवेन्द्र रघुवंशी और पुष्पेन्द्र रघुवंशी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों को 12 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही