गुना की गीता को मिला 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' का निमंत्रण

गुना की गीता को मिला 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' का निमंत्रण

गुना। अनंत न्यूज़

सपनों को पूरा करने की कोई निश्चित उम्र नहीं होती, इस बात को गुना की गीता सोनी ने चरितार्थ कर दिखाया है। अपनी प्रतिभा और कड़े संघर्ष के दम पर उन्होंने विश्व के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' में शामिल होने का विशेष निमंत्रण प्राप्त कर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

यह अंतरराष्ट्रीय समारोह फ्रांस में 12 से 18 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गीता सोनी को प्रतिष्ठित रेड कार्पेट पर चलने का अवसर मिलेगा, जहाँ वे वैश्विक हस्तियों के साथ शामिल होंगी। यह किसी भी भारतीय महिला के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है कि वे एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। गीता सोनी का यह सफर उपलब्धियों से भरा रहा है। वे इससे पहले वर्ष 2021 में 'हौट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड' के सीजन 10 में रनर-अप रह चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें दुबई में 'गुडनेस एंबेसडर' के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। उनकी इन उपलब्धियों को देखते हुए वर्ष 2021 में तत्कालीन गुना कलेक्टर द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया था।