कायस्थ समाज ने 'नीम कॉरिडोर' में रोपे पौधे
'मिशन सतरंगी' को दिया संबल
गुना।दयालवाणी
शहर को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से पितृ स्मृति वन प्रबंधन समिति एवं फिट इंडिया क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पितृ स्मृति वन के 'नीम कॉरिडोर' में पौधारोपण एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के पदाधिकारियों व स्वजाति बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समिति द्वारा मारुति शोरूम से चिंताहरण मंदिर तक 'मिशन सतरंगी' के तहत 5-6 किमी मार्ग में सात रंगों के छायादार पौधे रोपे जा रहे हैं।
इस अवसर पर कायस्थ समाज के पूर्व अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव, वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, लोकप्रिय पार्षद कैलाश धाकड़, जेठवानी, अरविंद शर्मा, पूर्व आरटीओ विनोद श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव, सीएमओ संजय श्रीवास्तव, पूर्व विद्युत विभाग अधिकारी नरेंद्र श्रीवास्तव एवं इंजीनियर गुलाब राज सहित समाज व समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजजनों ने समिति सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान सरदार अनूप सिंह सोढ़ी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के जुड़ने से "ग्रीन गुना" का सपना साकार होगा। वहीं इंजीनियर गुलाब राज ने पौधरोपण के साथ सामूहिक रूप से वृक्षों के कटाव का विरोध करने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। अंत में सरदार अनूप सिंह सोढ़ी ने सभी उपस्थित अतिथियों और स्वजाति बंधुओं का आभार जताया।