मधुसूदनगढ़ में मंत्री राकेश शुक्ला से मिली शक्तिधाम साधना टीम, नवार्ण मंत्र जप में जताई रुचि

मधुसूदनगढ़ में मंत्री राकेश शुक्ला से मिली शक्तिधाम साधना टीम, नवार्ण मंत्र जप में जताई रुचि

अनंत न्यूज़ @गुना  / मधुसूदनगढ़  | नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला अपने प्रवास के दौरान मधुसूदनगढ़ पहुंचे, जहां शक्तिधाम जागरण हेतु नवार्ण मंत्र जप साधना कर रही टीम ने श्री सत्यपाल सिंह के साथ उनसे भेंट की। इस दौरान टीम ने मंत्री को शक्तिधाम प्रकल्प की विस्तृत जानकारी दी और नवार्ण मंत्र जप के लिए संपर्क किया। मंत्री श्री शुक्ला ने पूरे विषय को गंभीरता से सुना और आध्यात्मिक पहल में रुचि दिखाते हुए स्वयं भी नवार्ण मंत्र जप करने की इच्छा जताई।

उल्लेखनीय है कि खरगौन जिले के बड़वाह में मां नर्मदा के तट पर 51 शक्तिपीठों का समेकित “शक्तिधाम” मंदिर निर्माणाधीन है। इस भव्य प्रकल्प में सभी शक्तिपीठों के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्व की विस्तृत जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विभिन्न शक्तिपीठों की साधना पद्धतियां, उनकी विशेष सिद्धियां, भौगोलिक स्थिति और समाज से जुड़ाव जैसी जानकारियां भी यहां संकलित होंगी।

वर्तमान में गुना जिले में लगभग 1000 साधक शक्तिधाम जागरण के लिए मां भगवती की कृपा प्राप्ति हेतु नवार्ण मंत्र का जप कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण का वातावरण बन रहा है।