थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, देश की सुरक्षा-समृद्धि की कामना

थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, देश की सुरक्षा-समृद्धि की कामना

अयोध्या।अनंत न्यूज़ 

भारतीय सेना के प्रमुख एवं चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। विशेष हेलीकॉप्टर से आगमन के बाद प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

जनरल द्विवेदी सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला के दिव्य दरबार में माथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

थल सेना प्रमुख के दौरे को लेकर हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उनके पूरे दौरे के दौरान पुलिस, प्रशासन और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मुस्तैद रहे।

सेना प्रमुख के इस आध्यात्मिक दौरे को देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।