8 साल पुराने आबकारी एक्ट मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार
गुना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर सूचना पर आरोपी दबोचा गया
गुना।अनंत न्यूज़
गुना पुलिस द्वारा फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कप्तान हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के 8 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में आरोपी फिरोज खान निवासी हड्डीमील गुना के खिलाफ अवैध शराब तस्करी के मामले में गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 689/18, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1327/18 में स्थायी वारंट जारी किया गया था।
गुना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 12 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए फिरोज पुत्र आदम खान उम्र 45 वर्ष निवासी हड्डीमील गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में शहर कोतवाल राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा, आरक्षक अनिल रघुवंशी एवं आरक्षक महेश दिवाकर की विशेष भूमिका रही।